हराबाग में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जोगिन्दरनगर : पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिन्दरनगर उपमंडल के हराबाग में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई. एक अन्य इस दुर्घटना में घायल हो गया.

घायल को किया गया है रेफर

घायल को डा.राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है. जोगिन्दरनगर पुलिस ने केस दर्ज़ कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.

नकेहड़ गाँव का निवासी था मृतक

हारगुनैण पंचायत के नकेहड़ गाँव का 36 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय होशियार सिंह अपने एक साथी 26 वर्षीय कमलेश पुत्र डोला राम निवासी भटवाड़ी गुम्मा के साथ रोजाना की तरह मेहनत मजदूरी कर जोगिन्दरनगर से बाइक पर घर आ रहा था.

रात नौ बजे हुआ हादसा

हराबाग के पास रात करीब नौ बजे यह हादसा पेश आया जिसमें किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घायल कमलेश कुमार को गंभीर चोटें आईं हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *