हिमाचल में पांच मई तक बारिश व ओलावृष्टि की सम्भावना

हिमाचल प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश एवं ओलावृष्टि हुई है। राजधानी शिमला में करीब एक बजे के बाद मौसम ने करवट बदली, फिर बारिश व ओलावृष्टि का दौर शुरू हुआ।

बारिश व ओलावृष्टि के कारण शहर की रफ्तार लगभग थम सी गई थी। इसी तरह प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों बागबानों की फसलों को नुकसान हुआ है।

वहीं मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का दौर अभी थमने वाला नहीं है। पांच मई तक प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

वहीं पहली से तीन मई तक भारी बारिश व ओलावृष्टि होगी। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि इसके बाद प्रदेश में पांच मई तक बारिश एवंं ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलो में यह अलर्ट जारी किया गया है।

लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिला को छोडक़र बाकी सभी जिलो के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के किसानों व बागबानों को ओलावृष्टि के कारण काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान केलांग में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तामपान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 12, सुंदरनगर मेें 13.6, सोलन में 11.4, कल्पा में 4.2, मनाली में 6.6, कांगड़ा में 15.3, कुफरी में 8.6, नारकंडा में 7.1, धर्मशाला में 15.2 और डलहौजी में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां, कितना अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 20
सुंदरनगर 30
ऊना 36.5
सोलन 27.0
बिलासपुर 36.5
हमीरपुर 32.2
कांगड़ा 31.6
धर्मशाला 27.2
चंबा 30.0
मंडी 29.2

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।