1 किलो 947 ग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस थाना जोगिन्दरनगर के तहत नागचला पुल के पास से  गश्त के दौरान बाइक सवार युवकों से एक किलो 947 ग्राम चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज का आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागचला पुल के समीप जब पुलिस आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थी तो इस दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार चालक से गाड़ी के कागजात मांगे गए। लेकिन वह पुलिस को देखकर घबरा गया और फोन पकड़कर किसी से बातें करने लगा। इसी दौरान वहां पर दो बाइक सवार पहुंच गए व पुलिस को देखकर बाइक को मोड़ने लगे। लेकिन बाइक बंद होने से उसे मोड़ नहीं पाए पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान शक होने पर बाइक पर सवार एक युवक का पिठ्ठू बैग जांचा गया तो उसमें एक सील बंद पैकेट मिला। जब पैके ट को खोला गया तो उसमें से चरस बरामद हुई। बताया जा रहा है पकड़ी गई चरस कार सवार व दो बाइक सवार युवक किसी जगह सप्लाई के लिए ले जा रहे थे।  थाना जोगिन्दरनगर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *