जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश हेतु 31 तक करें आवेदन

मंडी : जिला मंडी में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2022-23 में पांचवीं कक्षा में पढ़ कर रहे छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एसडी शर्मा ने पांचवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबंधित पाठशालाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 है। आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की वेबसाइट का अवलोकन करें।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष नंबर 01905-282046, 9478602322 और 8219207178 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह नौ से सायं चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *