शिव मंदिर बैजनाथ में घृत मंडल पर्व की तैयारियां शुरू

बैजनाथ : जिला काँगड़ा में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में मकर सक्रांति से आरंभ हो रहे घृत मंडल पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर पुजारियों द्वारा शुद्ध देशी घी को पिघला कर उसे अनेकों बार शीतल जल में डाल कर मक्खन के रूप में तैयार किया जाता है।

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर इस मक्खन से 14 जनवरी को बाद दोपहर विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत शिवलिंग के ऊपर घृत मंडल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ।

इस बार साढ़े चार क्विंटल के घी से तैयार मक्खन से इस मंडल को तैयार किया जाएगा। बाद में इसे विभिन्न प्रकार के सूखे मेबों से इसका शृंगार किया जाएगा, जिसका समापन 21 जनवरी को सुबह होगा। उसी दिन इसे शिव भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

पढ़ें शिव मंदिर की कहानी >>

बैजनाथ शिव मंदिर – मंदिर वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *