पंडोह में 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2025-26 के लिए 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के तिथि को 26 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एसडी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा 8 फरवरी, 2025 को निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और कठिनाइयों से बचने के साथ-साथ इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अलग से ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का सीधा लिंक दिया गया है।

9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए सीबीएसईआईटीईएमएसडाटएनआईसीडाटइन/2024/एनवीएसआईएक्स तथा 11वीं कक्षा में प्रवेश की चयन परीक्षा के लिए सीबीएसईआईटीईएमएसडाटएनआईसीडाटइन/2024/एनवीएसआईएक्स_11/ लिंक उपलब्ध है, जिस पर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *