होली चाइल्ड स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत ढेलू में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि डॉक्टर अनिल चौहान ने किया.

मुख्यध्यापिका ने पेश की वार्षिक रिपोर्ट

स्कूल की मुख्यध्यापिका सोनिया ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की जिसमें स्कूल की वर्ष भर की उपलब्धियां बताई गईं. इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने होनहार छात्र -छात्राओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया.

निदेशक ने किया धन्यवाद

इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन दान सिंह के अलावा स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद था. कार्यक्रम के अंत में  स्कूल के निदेशक तथा ढेलू पंचायत के प्रधान राजेश ठाकुर ने मुख्यतिथि का धन्यवाद किया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *