मैक्लोडगंज में मनाया धर्मगुरु दलाईलामा का 87वां जन्मदिन

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का 87वां जन्मदिन बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में मनाया गया, जहां पर हजारों की तादाद में तिब्बती समुदाय के लोगों सहित देश-विदेश के लोगों ने भाग लिया।

दलाईलामा के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का पूर्व निधारित कार्यक्रम था लेेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण इस तय कार्यक्रम में वह वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने दलाईलामा से दूरभाष के माध्यम से बातचीत की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

सीएम ने वचुर्अली अपने संबोधन में कहा कि दलाईलामा धर्मशाला में रहकर देश व विश्व को शांति का संदेश दे रहे हैं। धर्मगुरु ने तिब्बत की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया है। तिब्बतियों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

एंबैसेडर ऑफ पीस हैं दलाईलामा : राकेश पठानिया
वहीं दलाईलामा के जन्मदिन समारोह में सीएम की ओर से शामिल हुए वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि दलाईलामा एंबैसेडर ऑफ पीस हैं। हम ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया दलाईलामा का जन्मदिन मना रही है। विश्वभर में आज उत्सव का माहौल है।

वन मंत्री ने कहा कि तिब्बतियों ने जो मुहिम चलाई है, भारत उस मुहिम में तिब्बतियों के साथ है। इस मौके पर तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री पेम्पा छेरिंग, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया व अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

पेम्पा, पठानिया और रिचर्ड ने काटा केक
दलाईलामा के जन्मदिन पर चुगलाखंग बौद्ध मठ में केक भी काटा गया। जन्मदिन के लिए लाए गए केक को तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री पेम्पा छेरिंग, प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया और अमेरिकन अभिनेता रिचर्ड गेर ने काटा।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।