मुख्यमंत्री ने किया सुजानपुर होली महोत्सव का शुभारंभ
सुजानपुर : मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर के मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर 4 दिवसीय सुजानपुर के ऐतिहासिक राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ किया।
सदियों की परम्परा है कायम
इस मौके पर उन्होंने होली पर्व व महोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सदियों से यह मेला सुजानपुर में मनाया जा रहा है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि सदियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है।












