प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट ज़ारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बुधवार से बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

राज्य के सात जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 11 से 13 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान निचले व मैदानी भागों में बारिश, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

12 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिला के लिए बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। दस जनवरी को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की आशंका है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहने की आशंका है।

सैलानियों को हिदायत

बर्फबारी शुरू होते ही लाहुल-स्पीति प्रशासन की ओर से पर्यटकों को खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है। केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें व जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करें।

न्यूनतम तापमान

शिमला 10.3, सुंदरनगर 6.1, भुंतर 6.0, कल्पा 2.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.0, नाहन 7.3, केलांग -1.8, सोलन 6.0, मनाली 6.0, कांगड़ा 8.9, मंडी 6.1, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 7.7, चंबा 8.7, जुब्बड़हट्टी 10.4, कुफरी 8.7, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 6.0, कसौली 12.5, रिकांगपिओ 5.5, सेऊबाग 6.5, धौलाकुआं 6.5, बरठीं 6.8 डिग्री सेल्सियस

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *