मौसम अपडेट : हिमाचल में 2 दिन अंधड़, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट ज़ारी

हिमाचल में बर्फबारी को लेकर एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 जनवरी को हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा व लाहुल-स्पीति के लिए भारी बारिश-बर्फबारी व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।

6 जनवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा व चंबा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज भी कुछ पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला में 3 जनवरी, 2006 को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार अधिकतम तापमान 21.6 डिगी सेल्सियस पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे है। लाहुल स्पीति के ताबो में माइनस 5.5 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 2.6 डिग्री और केलांग में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। छह जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है, जबकि जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *