जोगिन्दरनगर में नाके के दौरान युवकों से चरस बरामद

जोगिन्दरनगर: जोगिन्दरनगर पुलिस ने नाके के दौरान दो युवकों से 235 ग्राम चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार जोगिन्दरनगर मंडी नेशनल हाईवे पर नागचला के पास लगाए गए नाके के दौरान रविवार शाम को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने मंडी की ओर से आ रहे बाइक को रोका तो बाइक सवार विकास कुमार 22 वर्षीय गांव दराटी डाकखाना लाहला तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा तथा अभय कोंडल 21 वर्ष  निवासी गांव नगरी, डाकखाना चचियां तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से यहां चरस बरामद हुई है।

पुलिस ने दोनों युवकों  को गिरफ्तार कर  लिया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *