होम

जोगिन्दरनगर में धूमधाम से मनाया जा रहा दीपों का पर्व

जोगिन्दरनगर : आप सभी को दीपों के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जोगिन्दरनगर उपमंडल में भी दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। समस्त जोगिन्दरनगर क्षेत्र में वीरवार को बाज़ार में लोगों ने जमकर पटाखों व अन्य साज सामान की खरीददारी की।

दीपावली के अवसर पर हो रही माँ लक्ष्मी की पूजा

वहीँ सुबह ही लोग अपने घरों में साज सज्जा में व्यस्त रहे। घर के आंगन में बड़ी ही खूबसूरत रंगोली बनाई गई व घरों को हाथों द्वारा बनाई गई फूल मालाओं से सजाया गया।

हाथों से बनाई गई फूलों की एक खूबसूरत माला

वहीँ शाम को लोगों ने धन की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना भी की। गाँव में लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर मिठाई बांटी और दीपावली की बधाई दी।

जोगिन्दरनगर क्षेत्र के एक गाँव में माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते लोग

दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों ने मिटटी के दिए भी जलाए तथा अपने घरों को दीपों की रोशनी से जगमग किया। लोगों ने अपने अपने घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाए हैं जिनमें मुख्य पकवान आलू व कचालू की कचौरी बनाई गई है तथा लोग पकवानों का मज़ा ले रहे हैं।

जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक गाँव के घर के आंगन में बनाई गई खूबसूरत रंगोली

वीरवार शाम को पटाखों की आवाज़ से आसमान गूँज उठा है। कुल मिलाकर दीपों का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *