हिमाचल प्रदेश में छह दिन तक मौसम खराब रहने के आसार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज से छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

होगी बारिश और बर्फ़बारी

28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मैदानी भागों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

कहां कितना अधिकतम तापमान

शिमला में अधिकतम तापमान 19.6, संदरनगर 29.8, भुंतर 28.8, कल्पा 17.4, धर्मशाला 24.5 , ऊना 33.6, नाहन 29.4, सोलन 26.6, मनाली 21.9, कांगड़ा 29.6,

मंडी 29.7, बिलासपुर 30.7, चंबा 28.6, जुब्बड़हट्टी 24.0, कुफरी 14.9 , नारकंडा 14.4, भरमौर 20.9, रिकांगपिओ 22.1, सेऊबाग 26.8, धौलाकुआं 31.1, बरठीं 29.6 और समदो में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *