जोगिन्दर नगर में 19 को वाहनों की पासिंग, 20 को ड्राईविंग टेस्ट

जोगिन्दर नगर।। जोगिन्दर नगर में 19 सितम्बर 2022 को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 20 सितंबर को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा।

इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी।

ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की “परिवहन सेवा” की वेबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan पर जा सकते हैं।

19 सितम्बर 2022 को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं।

होम

One thought on “जोगिन्दर नगर में 19 को वाहनों की पासिंग, 20 को ड्राईविंग टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *