जोगिन्दरनगर के नागचला में सेवानिवृत पुलिस कर्मी का मर्डर
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर के करीब नागचला में 75 वर्षीय बुजुर्ग की सिर पर डंडा मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रिखी राम पुत्र कातकू राम निवासी नकेहड़ के रूप में हुई है।
मृतक फ़ौज से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद पुलिस में भी सेवाएं दे चुके थे। वह सरकाघाट पुलिस से ट्रैफिक कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
रिखी राम नागचला में अपनी छोटी-मोटी दुकानदारी के साथ घराट चलाने का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जोगिन्दरनगर निर्मल सिंह सहित समस्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
गौरतलब है कि दो साल पहले इसी गांव की ज्योति जिसकी भी निर्मम हत्या हुई थी और रिखी राम ज्योति के पिता बृजभूषण के सगे चाचा थे।
बृजभूषण ने रिखी राम की हत्या का शक जताया है। रिखी राम की दो शादियां हुई थीं। पहली बीबी से 3 बेटियां व 1 बेटा व दूसरी बीवी से दो बेटिया व एक बेटा है।
