आईटीआई डोहग के साथ वाले मैदान में होंगे ड्राइविंग टेस्ट व पासिंग: एसडीएम

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में होने वाली आगामी पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब गलू मेला मैदान के स्थान पर आईटीआई डोहग के साथ वाले मैदान में होंगे।

एसडीएम जोगिन्दरनगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी 25 जुलाई को निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट अब गलू मेला मैदान की जगह डोहग आईटीआई के साथ लगते मैदान में लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को होने वाली वाहनों की पासिंग भी इसी मैदान में की जाएगी।

उन्होंने ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले आवेदकों से अब नए स्थान आईटीआई डोहग के साथ लगते मैदान में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *