जोगिन्दर नगर में 18 को वाहनों की पासिंग, 19 अक्तूबर को होगा ड्राईविंग टेस्ट

जोगिन्दर नगर।। जोगिन्दर नगर में आगामी 18 अक्तूबर को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 19 अक्तूबर को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा।

इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी।

ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वैबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan पर जाना होगा। 19 अक्तूबर को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *