होम

जोगिन्दरनगर से रोपड़ी वाया सालंग सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध

जोगिन्दरनगर : यह सूचना जनहित में ज़ारी की जा रही है कि जोगिन्दरनगर से रोपड़ी वाया सालंग सड़क मार्ग आजकल तारकोल बिछने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध है। यह सड़क टिकरू से सालंग तक यातायात के लिए बंद है।

इस मार्ग पर आने -जाने वाले वाहन चालक जो जोगिन्दरनगर से रोपड़ी जाना चाहते हैं वो वाया योरा से होते हुए भालारिहड़ा सड़क मार्ग का प्रयोग करें।

दारट की ओर से रोपड़ी आने-जाने वाले वाहन चालक वाया टिकरू से भालारिहड़ा या फिर बाबा कुटिया बनौण सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। टिकरू से भालारिहड़ा होते हुए रोपड़ी तक सड़क पक्की है तथा वाहन चलाने के लिए बेहतर है।

रोपड़ी से मच्छयाल व टिकरू आने -जाने वाले वाहन चालक वाया बाबा कुटिया बनौण सड़क का प्रयोग कर सकते हैं। वाया बाबा कुटिया सड़क कच्ची है तथा यातायात के लिए खुली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *