कमरूनाग के गूर की गद्दी खतरे में !!

कमरूनाग के वर्तमान गुर देवी सिंह के आग्रह पर गूर टोली के सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुक्रवार तक का अंतिम मौका दिया है। इन 6 दिनों के दौरान गूर टोली से कोई भी व्यक्ति बारिश व बर्फ बारी को लेकर बड़ा देव कमरूनाग के समक्ष धूप देकर बारिश की कोई गुहार नहीं लगाएगा।

वर्तमान गूर द्वारा मांगे गए अंतिम मौके के दौरान यदि पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो उनकी गद्दी जानी तय है। यह निर्णय रविवार को कमरुनाग मंदिर में एकत्र हुए गुर टोली के करीब सौ लोगों ने लिया।

वर्तमान गुर देवी सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार को कमरुनाग मंदिर में एकत्र गुर टोली के लोगों से बारिश व बर्फ बारी करवाने हेतु शुक्रवार तक का समय मांगा है। जिस पर सभी ने सहमति प्रदान कर दी है। देवी सिंह ठाकुर का कहना है कि कमरुनाग का मनाने का सिलसिला जारी है।

उन्होंने दावा किया है कि शुक्रवार से पूर्व लोगों को लंबे समय से चले आ रहे सूखे से अवश्य राहत मिलेगी।

बता दें रविवार को माघ महीने के साजे के दौरान बड़ा देव कमरुनाग, देव बालाटिका व देव लटोगली तीनों देव स्थलों में संबंधित गुरों ने अलग-अलग रूप में इंद्र देवता से जल्द बारिश व बर्फ बारी की गुहार लगाई है।

अब देखना है कि वर्तमान गुर देवी सिंह कमरुनाग को मनाने में कामयाब होते हे या नही यह समय ही बताएगा। उधर बारिश व बर्फबारी न होने के कारण किसानों व बागबानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

पढ़ें बाबा कमरुनाग की कहानी

वर्षा के देवता हैं बाबा कमरुनाग

धर्म-संस्कृतिहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *