टिकरू स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में कपिल मिस्टर और आस्था चुनी गई मिस फेयरवेल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में बुधवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने की।

टिकरू स्कूल के फेयरवेल समारोह में चुने गए मिस्टर और मिस फेयर वेल प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी व अन्य स्टाफ के साथ

यह अवसर हर्ष, उत्साह, भावनाओं और स्मृतियों से परिपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार ने अपने प्रिय विद्यार्थियों को स्नेह और आशीर्वाद के साथ विदा किया।

प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा,
“विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। विद्यालय में प्राप्त संस्कार, शिक्षा और अनुशासन जीवनभर आपका मार्गदर्शन करेंगे। बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने का साहस रखें।”

इसके अलावा हिंदी की प्रवक्ता श्रीमती अनीता शर्मा, राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता श्री सुभाष चंद, टीजीटी श्री अजय कुमार व डीपीई श्री मनजीत ने भी अपने संबोधन के द्वारा विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया।

फेयरवेल समारोह में चुने गए स्टार प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी के साथ

कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम — नृत्य, गीत, कविता एवं नाट्य मंचन — ने समारोह को अत्यंत यादगार बना दिया। पूरे वातावरण में उत्साह और भावुकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

ग्यारहवीं कक्षा की गायत्री और शिवम ने बेहतर मंच संचालन किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण उपाधि वितरण रहा, जिसमें विद्यार्थियों को उनके विशिष्ट व्यक्तित्व एवं प्रतिभा के आधार पर सम्मानित किया गया

ये रहे फेयरवेल के स्टार

  • मिस्टर फेयरवेल कपिल
  • मिस फेयरवेल आस्था शर्मा
  • मिस्टर पर्सनालिटी सक्षम शर्मा
  • मिस पर्सनालिटी रिया
  • मिस्टर प्लस टू वरुण
  • मिस प्लस टू तपस्या व
  • आल राउंडर का ख़िताब तनु ने जीता

पूरे विद्यालय में तालियों की गूंज और मुस्कुराते चेहरों के बीच यह पल सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं समूह छायाचित्र के साथ समारोह का समापन हुआ।

समस्त विद्यालय परिवार ने कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी व मीडिया प्रभारी श्री अजय कुमार ने दी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *