रविवार को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच

भारत के खिलाफ चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान ने ओवर कान्फिडेंस दिखाते हुए एक दिन पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच होने जा रहा है। सारी दुनिया की निगाहें इस महामुकाबले पर हैं।

पाकिस्तान ने अपनी टीम में पांच बल्लेबाज, तीन गेंदबाज और चार आलराउंडर रखे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पाक ने अपनी टीम अनुभवी सरफराज को जगह नहीं दी है। हालांकि वह पंद्रह सदस्यीय दल में हैं। पाकिस्तान टीम ने अपने 12 खिलाडिय़ों में बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, हैदर अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ को जगह दी है। इसमें सरफराज अहमद नहीं हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *