प्रभी देवी ने टिकरू स्कूल के लिए दान किया वाटर कूलर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण के जगैहड़ा गाँव की निवासी प्रभी देवी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में निर्जला एकादशी के अवसर पर वाटर कूलर स्थापित करवाया.

समस्त स्टाफ ने किया स्वागत

मेहमान परिवार का विद्यालय की समस्त प्रबंध समिति तथा स्कूल के प्रधानाचार्य वीर सिंह डोगरा ने मेहमानों का स्वागत किया. स्कूल के बच्चों ने मेहमानों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

प्यारो देवी ने दी 5000 रुपए की राशि

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जगैहड़ा निवासी प्यारो देवी ने अपनी तरफ से 5000 रुपये की राशि इनाम स्वरूप प्रदान की. इसके लिए समस्त प्रबंध समिति तथा प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ सहित प्यारो देवी का आभार जताया.

प्रधानाचार्य ने जताया आभार

इस अवसर प्रभी देवी का बेटा जनक राज, पुत्रवधू तथा पोता उपस्थित थे. प्रधानाचार्य वीर सिंह डोगरा ने वाटर कूलर लगाने हेतु दानी परिवार का हार्दिक आभार जताया है. इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति तथा समस्त स्टाफ मौजूद था.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *