जोगिन्दरनगर में स्वामी विवेकानंद मैराथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई. हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है. इस अवसर पर जोगिन्दरनगर उपमंडल में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जोगिन्दरनगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर  स्वामी विवेकानंद मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन जोगिन्दरनगर मेला मैदान में धूमधाम से किया गया.

200 धावकों ने लिया भाग

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित हुई मैराथन प्रतियोगिता में  लगभग 200 धावकों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर धर्मवीर सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *