धौलाधार पर हुआ इस सीजन का पहला हिमपात

काँगड़ा : हिमाचल प्रदेश में धौलाधार की पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी होने से ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में सुबह-शाम लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है।

धौलाधार की पहाड़ियों में हुई ताज़ा बर्फ़बारी का दृश्य

सोमवार रात से जारी बारिश मंगलवार सुबह तक होती रही। मौसम का भयंकर रूप देख लोग सहम गए। दोपहर बाद मौसम खुलने से लोगों से राहत की सांस ली। धौलाधार की पहाडिय़ों पर बर्फबारी से ठंड बढऩी शुरू हो गई है।

धौलाधार रेंज के अलावा चंबा के भरमौर में पहाड़ों पर काफी बर्फ गिरी है। वीडियो और तस्वीरों में नजर आ रहा है कि धौलाधार की चोटियां पूरी तरह सफेद हो गई है। गौरतलब है कि हिमाचल में सर्दियों की शुरुआत 15 सितंबर के बाद होती है।

इस साल हिमाचल प्रदेश में मौसम के गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। अभी सर्दियों की शुरुआत भी नहीं हुई है और ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब धीमा पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी बारिश को लेकर अब कोई अलर्ट नहीं है।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में हालांकि बुधवार को हल्की बारिश की बौछारें गिर सकती है, लेकिन इसके बाद मौसम के बिलकुल साफ रहने की आशंका है।

11 सितंबर तक प्रदेश में धूप खिलने के आसार है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से खिल रही लगातार धूप के कारण प्रदेश में पारा फिर से चढऩे लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 36.8 व बिलासपुर में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी शिमला में भी दिन के समय चटक धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर तक मानसून विदाई लेगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *