पांच-छह अप्रैल को भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सेब के पौधों में फूल खिल गए है। ऐसे में मौसम में करवट बागबानों की मेहनत पर पानी फेर सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान ने तो बागबानों के रातों की नीदें उड़ा कर रख दी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा,सिरमौर में पांच तथा छह अप्रैल को भारी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होगी।

सेब के पौधों में फ्लावरिंग के दौरान मौसम सामान्य बना रहना जरूरी रहता है। तापमान में गिरावट फसल का तबाह कर सकती है। विभाग की मानें तो प्रदेश में आठ अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। दिन के समय अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था।

शीतलहर से अधिकतमत तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। केलांग के पारे में सबसे ज्यादा चार डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। इसके अलावा डलहौजी व चंबा में तीन डिग्री, सुंदरनगर मे दो डिग्री तक पारा लुढ़का है।

नाहन व सोलन को छोड़कर समूचे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान भी मौसम साफ बना रहा। मगर शीतलहरों के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

जिलों में ये रहा तापमान

जिला    अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    19.2       8.1

सुंदरनगर  27.5       6.7

भुंतर       26.0       7.9

कल्पा     13.6       2.6

धर्मशाला    23.6     9.4

ऊना       30.2       9.0

नाहन      28.5       16.1

सोलन     28.0       6.8

कांगड़ा    28.2       10.0

बिलासपुर 30.0       6.8

हमीरपुर   27.0       6.6

चंबा       24.2       8.0

डलहौजी  11.4       5.7

केलांग     7.9        -1.1

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *