बनाड़ गाँव के संजय को है आपकी मदद की दरकार

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बनाड़ गाँव के संजय कुमार को आप सब की मदद की जरूरत है। संजय कुमार पुत्र श्री महंत राम गांव बनाड़,डाकघर दुल तहसील जोगिंदर नगर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है तथा नेरचौक मेडिकल कालेज में उपचाराधीन है।
यहाँ स्कैन करके भी कर सकते हैं मदद
संजय कुमार पिछले 2 वर्षों से किडनी की बीमारी से परेशान है और अब उसकी दोनों किडनीयां खराब चल रही है। संजय कुमार गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता है और बीमारी से जंग लड़ रहा है।
संजय का कहना है कि उनके परिवार में केवल वही कमाने वाला है माता-पिता बूढ़े हो चुके हैं। अब परिवार का गुजारा चलाना बहुत मुश्किल हो गया है ।
संजय के पिता ने बताया कि डाक्टरों का कहना है कि संजय की किडनियों को बदलने के लिए 2 लाख की जरूरत है। चाहे एक रूपये की ही मदद करें लेकिन मदद करें जरूर।
सभी दानी सज्जनों से विनती है कि संजय कुमार की मदद के लिए आगे आएं । आप सब मिलकर इसकी जिंदगी बचा सकते है । इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि संजय कुमार की मदद हो सके।
यहाँ करें सहायता >>
A/C Holder Name
संजय कुमार
Punjab National Bank
0243000100279909
IFSC cod No. PUNB0024300
A/C holder Name. Sunita Devi (Wife)
78070 64326@upi
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *