गलू में पकड़ी 1 किलो 550 ग्राम चरस

जोगिन्दरनगर : स्थानीय पुलिस ने 1 किलो 550 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी मदन कान्त शर्मा ने इसकी पुष्टि की है.

पुलिस ने लगा रखा था नाका

जानकारी के अनुसार जोगिन्दर-मंडी एनएच पर गलू के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था. जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो उसके पास से यह चरस बरामद हुई. डीएसपी के अनुसार युवक ने अपना नाम संजय कुमार पुत्र टेक राम निवासी बुलंग डाकघर सुधार बताया. यह गाँव चौहारघाटी में पड़ता है.

एसएचओ की अगुवाई में हुई कार्यवाही

जोगिन्दरनगर के एसएचओ संजीव कुमार की अगुवाई में लगाये गये इस नाके में हैड कांस्टेबल राजमल,कांस्टेबल विनीत कुमार,होमगार्ड प्रवीण ठाकुर आदि शामिल थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *