ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

जिला कुल्लू के बाशिंग के साथ लगते इलाके में ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। दो महिलाओं ने जहां इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान को गंवाई तो वहीं अन्य चार महिलाएं इस दौरान घायल हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली घूमने के लिए सैलानी मुंबई से आए थे।

सभी महिलाओं ने दोपहर के समय बवेली से राफ्टिंग करने का मन बनाया। इसके बाद सेऊबाग से देवधाम तक होने वाली राफ्टिंग के सफर पर महिलाएं राफ्ट में सवार हुई। राफ्ट में छह महिलाओं के साथ एक पायलट मौजूद था। ब्यास नदी में जैसे ही राफ्ट बाशिंग के पुलिस लाइन के साथ पहुंची तो राफ्ट अचानक से पानी के तेज बहाव में पल्ट गई। जिसमें दो की मौत गई जबकि चार घायल महिलाओं को अन्य राफ्ट संचालको ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

इस हादसे में साकेश पत्नी राणवी इंदौर, 72 वर्षीय रुकईया पत्नी दाहोद महाराष्ट्र की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान तसनीम पत्नी खेरीवाला, मश्यिम पत्नी जैनूदीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज महाराष्ट्र व रराीदा पत्नी कुतवूदीन घायल हुए है।

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस की टीम मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *