लाहौल-स्पीति की महिलाओं को मिलते रहेंगे 1500 रुपए

प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि मिलती रहेगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही अब 1500 रुपए के लिए फार्म भरे जाएंगे।

नए आवेदनों पर रहेगी रोक

हालांकि इस दौरान 1500 रुपए के लिए आए नए आवेदनों पर रोक रहेगी। जानकारी के मुताबिक सरकार ने चुनाव आयोग को इस योजना को जारी रखने के लिए पत्र भेजा था। इसके तहत प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देने का आग्रह किया गया था।

मिलती रहेगी राशि

इसके बाद चुनाव आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग को मामला भेजा और जानना चाहा कि योजना को जारी रखा जाए या नहीं। ऐसे में अब केंद्रीय चुनाव आयोग ने जिन महिलाओं को आचार संहिता लगने से पूर्व योजना के तहत 1500 रुपए मिल रहे थे, उन्हें यह राशि देने की परमिशन दी है।

इसके बाद अब साफ हो गया है कि लाहौल-स्पीति की महिलाओं को यह राशि मिलती रहेगी। चुनाव आचार संहित से पूर्व लाहौल-स्पीति की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दे दी गई थी।

ऐसे में अब इन महिलाओं के लिए यह योजना जारी रहेगी। दूसरी तरफ हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा के तहत महिलाओं को 1500 रुपए की पैंशन मिलती रहेगी।

चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही भरे जाएंगे फार्म

अब चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही अब 1500 रुपए के लिए फार्म भरे जाएंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि योजना के फार्म अब चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही भरे जाएंगे।

इसके अलावा चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व योजना का लाभ उठाने के लिए जिन महिलाओं ने फार्म भरे थे, उन्हें भी अभी इसका लाभ नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि आचार संहिता लगने से पहले लगभग 48 हजार महिलाओं ने फार्म भरा था।

 2 लाख से अधिक महिलाओं को मिलना है योजना का लाभ

सरकार ने 2 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ देने का फैसला लिया था। इसमें 18 से 59 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी। एकल महिलाएं, विधवा, जिनकी आय का कोई साधन नहीं है, गरीब परिवार की महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।