जोगिन्दरनगर में धूमधाम से मनाया जा रहा करवा चौथ पर्व

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. शहर में पिछले दो -तीन दिनों से करवा चौथ पर्व की खरीदारी के लिए खूब उमड़ी. चाँद निकलते ही पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पति के हाथों जल पीकर महिलाएं अपना यह निराहार और निर्जल रह कर किया गया सबसे कठिन व्रत खोलेंगी. 70 वर्षों के बाद इस बार अद्भुत संयोग बना है. इस बार काफी महिलाओं ने व्रत का उद्यापन भी किया.

महिलाओं ने रचाई मेहँदी

करवा व्रत को लेकर महिलाओं में खूब उत्साह दिखा. महिलाओं ने एक दो दिन पहले ही शहर में हाथों को मेहँदी से सजाया और साज सज्जा का सामान खरीदा.

बाज़ार में लगा रहा मेला

मुख्य बाज़ार में महिलाओं का मेला लगा रहा. करवा खरीद के साथ साथ ढेर सारा सामान खरीदा. महिलाओं ने जमकर खरीददारी की.

निर्जल रह कर किया व्रत

सुहागिन महिलाओं का यह व्रत बहुत कठिन होता है. महिलाएं इस व्रत को निराहार रह कर और निर्जल रह कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है.

बस निकलने ही वाला है चाँद

महिलाएं पूरा दिन भजन कीर्तन में व्यस्त रहीं और पूजा अर्चना भी की. चाँद निकलते ही महिलाएं पति की पूजा के बाद चाँद का दीदार करेंगी और पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलेंगी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *