होम

रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में रक्षाबंधन पर 9 अगस्त और भैया दूज पर 23 अक्टूबर को महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के आदेश जारी हुए हैं।

इन दोनों दिनों में हर साल की तरफ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा सभी डिप्टी डिवीजनल और रीजनल मैनेजर को रक्षा बंधन व भैया दूज पर महिलाओं की मुफत यात्रा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

इन आदेशों के बाद रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिलाएं एचआरटीसी की साधारण बसों में मुफत यात्रा कर पाएंगी। यह सुविधा सुबह सूर्य उदय के बाद से शाम को सूर्यास्त तक मिलेगी यानी रात में सरकारी बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को मुफत यात्रा की सुविधा नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में 50 प्रतिशत छूट पर यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

मगर निगम प्रबंधन द्वारा रक्षा बंधन व भैयादूज पर महिलाओं को निगम की सभी बसों में निशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है जिससे महिलाएं उक्त त्यौहारों पर अपने भाईयों को मिलने जाती हैं।

प्रदेश में एचआरटीसी के पास तीन हजार से अधिक बसें है। ऐसी सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन और भैया दूज पर निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी।

प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पिछले कई सालों से महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि उक्त दिनों में महिलाओं को हर स्टापेज में बसें रोकी जाएं और सूर्यउदय से सूर्याअस्त तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *