माता चतुर्भुजा मंदिर: सबकी मनोकामना पूर्ण करती है माँ चतुर्भुजा
जोगिन्दरनगर : माँ चतुर्भुजा का मंदिर जोगिन्दर नगर से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित बसाही धार की सुन्दर पहाड़ी में स्थित है। यह मंदिर समुन्द्र तल से 4830 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। माना जाता है कि माता चतुर्भुजा का यह मंदिर पांडवों ने बनाया था।

पूरा साल लोग दूर -दूर से माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहाँ आते हैं। नवरात्रों में यहाँ भक्तों की खूब भीड़ लगती है। रात्रि जागरण द्वारा माँ की महिमा का गुणगान भी किया जाता है तथा भंडारे का भी आयोजन होता है।
पांडवों ने बनाया था यह मंदिर
कहा जाता है कि माँ का यह मंदिर पांडवों ने बनाया था. यहाँ माँ चतुर्भुजा दुर्गा माँ के नौ रूपों में से चतुर्भुज रूप में वास करती हैं. यहाँ 100 फीट ऊंचा टीवी टावर भी स्थित है.
पढ़ें: माँ चामुण्डा मंदिर :यहाँ गिरे थे माँ सती के चरण

नवरात्रों में लगते हैं मेले
नवरात्रों के समय यहाँ मेलों का आयोजन किया जाता है. भक्त लोग दूर दूर से यहाँ आते हैं. मंदिर तक पहुँचने के लिए बान और चीड़ के घने जंगल के बीच में से संगमरमर का बना हुआ रास्ता है. इस रास्ते का निर्माण भक्तों के सहयोग से किया गया है. जगह जगह विश्राम स्थल तथा पीने के पानी की सुविधा सहित शौचालय की सुविधा भी है.
पैदल चढ़ाई कर आते हैं भक्त
कई भक्त सुबह की आरती में शामिल होने के लिए आस पास के गाँवों से सुबह लम्बी चढ़ाई चढ़ कर मंदिर तक पहुँचते है. नाग पंचमी के अवसर पर यहाँ बहुत बड़ा मेला लगता है तथा भारी भीड़ होती है. भक्त यहाँ पहुँच कर माँ की पूजा अर्चना करते हैं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर धन्य हो जाते हैं.
पढ़ें: माता सिमसा मंदिर – संतान देने वाली शिशु-दात्री शारदा माता

ब्यास नदी का दिखता है सुंदर नजारा
मंदिर परिसर से आस पास की सुंदरता देखते ही बनती है. मंदिर के एक तरफ बिल्कुल नीचे ब्यास नदी का सुन्दर नज़ारा देखने को मिलता है. जोगिन्दरनगर से हर समय यहाँ के लिए बस सुविधा मौजूद रहती है.
माँ की महिमा का होता है गुणगान
नवरात्रों में यहाँ खूब रौनक रहती है. भक्तों की भारी भीड़ होती है. इसके साथ -साथ भंडारों का भी आयोजन किया जाता है. भक्तजन दूर- दूर से यहाँ माथा टेकने आते हैं तथा अपने आपको धन्य मानते हैं.
बस और टैक्सी सेवा होती है उपलब्ध
बस के अलावा जोगिन्दरनगर से मंदिर के लिए टैक्सी की सुविधा भी मिल जाती है. चंडीगढ़ से मंदिर की दूरी मात्र 296 तथा दिल्ली से 541 किलोमीटर है.
मंदिरों से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Pingback: घोघरधार- जहां पर देवताओं और डायनों के बीच हर साल होता है युद्ध - Jogindernagar.com
Pingback: आज से शुरू हो रहे हैं माँ भगवती के शारदीय नवराते - Jogindernagar.com
Pingback: माता चतुर्भुजा मंदिर में लागत वालों की सूची हुई ज़ारी - Jogindernagar.com
Pingback: माँ चतुर्भुजा की महिमा के ऊपर फिल्माया गया पहला भजन हुआ रिलीज़ - Jogindernagar.com
Pingback: माँ चतुर्भुजा की महिमा पर बन रही वीडियो एलबम जल्द ही होगी रिलीज़ - Jogindernagar.com
Pingback: माता सिमसा के दरबार में नि:सन्तान को मिलता है सन्तान सुख - Jogindernagar.com
Pingback: माँ चतुर्भुजा के दरबार में पहली अक्तूबर को होगा चतुर्थ विशाल भगवती जागरण - Jogindernagar.com