मात्र 4 घंटों में ही करोड़पति बन गया सुन्दरनगर का कुलदीप

सुन्दरनगर : महज 4 घंटों में ही कोई साधारण सा व्यक्ति यदि करोड़पति बन जाए तो इन बातों पर किसी को विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन हिमाचल प्रदेश के सुन्दरनगर में कुछ ऐसा ही हुआ है. सुन्दरनगर के सलापड़ का कुलदीप गुप्ता महज 4 घंटों में एक करोड़ का मालिक बन गया.

ये धनराशि कुलदीप गुप्ता ने इंडियन प्रीमियर लीग के पंजाब और लखनऊ के बीच शुक्रवार रात हुए मैच में जीती है.माय सर्कल इलेवन में पहला पुरस्कार एक करोड़ रूपये था.

इस मैच में लाखों क्रिकेट प्रेमियों ने दांव लगाया था. लेकिन लाखों लोगों के बीच कुलदीप गुप्ता ने एक करोड़ रूपये चंद घंटों में ही जीत लिए.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *