जोगिन्दरनगर शहर में बार-बार जाम लगने से लोग हो रहे परेशान

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर शहर में बार-बार लग रहा जाम आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। शहर में लगने वाले अनियंत्रित जाम के कारण अक्सर स्कूली बच्चे भी देरी से स्कूल पहुंच रहे है।

जोगिन्दरनगर शहर में बार-बार जाम लगने से लोग हो रहे परेशान

आलम यह हो गया है कि अब तो पुलिस भी ट्रैफिक समस्या से भी निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। एक तरफ पर्यटन सीजन के चलते वाहनों की तादात में इजाफा हुआ है वहीं सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहन भी चलते यातायात में बाधा बनते है और जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं।

पुलिस द्वारा भी ट्रैफिक समस्या के लिये कोई प्लान नहीं बनाया है जिस कारण पर्यटको सहित स्थानीय जनता को रोजाना इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।

पठानकोट चौक से लक्ष्मी बाजार तक रोजाना सुबह 6 बजे के बाद से जाम लगना शुरू हो जाता है। स्थानीय व्यापार मंडल सहित लोगों ने प्रशासन के पास इस समस्या को लेकर कई बार गुहार लगाई मगर कोई हल नहीं निकला।

स्कूली बच्चे, दफतर जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी रोज इस जाम मे फंस कर अपने गंतव्य तक पहुंचने में लेट हो जाते हैं लेकिन मजाल है कि प्रशासन ने इसके लिए हस्तक्षेप कर यहां किसी पुलिस कर्मी की डयूटी लगाई हो ताकि जाम की समस्या से निपटा जा सके।

लोगो का कहना है कि पुलिस अगर यहां रोजाना सुबह 7 से 9 बजे तक एक जवान की डयूटी लगा दे तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *