धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैच की टिकट बिक्री फिर हुई शुरू

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पांच मई को पंजाब और चेन्नई के बीच होने वाले आईपीएल मैच की टिकट की बिक्री तीन दिन बाद फिर से शुरू हो गई है, लेकिन वेबसाइट पर टिकट बुक करना क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला

मंहगे हुए टिकट के दाम

क्रिकेट प्रेमियों की अधिक मांग देखते हुए फ्रेंचाइजी ने टिकट के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। सस्ते वाले टिकट 500 रुपये महंगा कर दिया गया है।

आधे घंटे में ही बंद हो गई बिक्री

मंगलवार शाम को पेटीएम इंसाइडर पर शाम छह बजे पंजाब और चेन्नई के मैच की टिकट बिक्री शुरू हुई थी। केवल 7,500 रुपये वाला टिकट ही बेचा जा रहा था। वहीं, आधे घंटे बाद ही बिक्री बंद कर दी गई थी।

वोटिंग के बाद भी नहीं मिला टिकट

तीन दिन बाद शुक्रवार शाम को फिर से ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को टिकट बुक करने के लिए 20 से 30 मिनट वेटिंग करने के बाद भी टिकट नहीं मिला।

यह मैसेज हो रहा डिस्प्ले

वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय यही  हो रहा है कि टिकट की संख्या बहुत कम है। इसके लिए आपको अन्य स्टैंड में टिकट देखनी होगी, लेकिन किसी भी स्टैंड में टिकट बुक नहीं हो पाया।

किस स्टैंड में कितने टिकट का दाम

स्टैंडों के नाम         23 अप्रैल को दाम        26 अप्रैल को दाम
वेस्ट स्टैंड-            31,500 रुपये           2,000 रुपये
ईस्ट स्टैंड-            11,500 रुपये           2,000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-            22,000 रुपये           2,500 रुपये
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड        2,000 रुपये              2,500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-            22,000 रुपये            2,500 रुपये
नाॉर्थ-1 स्टैंड          1,500 रुपये              2,500 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड           1,500 रुपये              2,500 रुपये
पवेलियन टैरेस         10,000 रुपये            12,500 रुपये
क्लब लॉज             18,000 रुपये            20,000 रुपये

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।