होम

कोविड वैक्सीनेशन के नाम पर फ्रॉड से रहें सावधान !

कृपया सभी लोग सावधान रहें एक नया किस्म का कोविड-19 के नाम पर फ्रॉड शुरू हुआ है जिसमें आपको एक कॉल आएगी और उसमें कॉल करने वाला व्यक्ति आपको आपके पहले लगे दोनों डोज की तारीख और स्थान सही-सही बताएगा.
उसके बाद वह व्यक्ति आपको कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से बचने के लिए एक तीसरे बूस्टर डोज लगाने का अनुरोध करेगा और उसके बारे में समय और स्थान बताएगा फिर आपको बूस्टर डोज के लिए रजिस्टर्ड करने के नाम पर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाता है वह ओटीपी कॉल करने वाला आपसे पूछेगा ।
कृपया किसी भी स्थिति में उसे ओटीपी न बताएं यह एक नया किस्म का फ्रॉड है आपके द्वारा ओटीपी बताते ही आपके बैंक खाते से राशि निकाली जा सकती है l
कृपया सावधान रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *