2 सिलेण्डर फटने से मंझवाड़ गाँव में हुआ लाखों का नुक्सान

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत दारट बगला पंचायत के तहत मंझवाड़ गाँव में एक साथ 2 गैस सिलेण्डरों में अचानक आग लग गई. सिलेंडरों में आग लगते ही यह पूरे घर में फ़ैल गई तथा दो कमरों को अपनी चपेट में ले लिया.

सिलेंडर फटते ही लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी विजय कुमार और अजय कुमार दो भाइयों के रसोईघर और गौशाला में दोनों सिलेन्डरों के फटते ही आग लग गई और सब कुछ स्वाहा हो गया. दोनों भाइयों का कहना है कि आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया.

प्रशासन ने लिया जायजा

उधर प्रधान, राजस्व विभाग के कर्मचारी और एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा ने घटना का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों को हर मदद का भरोसा दिलाया. उधर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तथा जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर ने भी आग प्रभावित परिवार के घर का मौका किया तथा उपायुक्त और एसडीएम से प्रभावित परिवार की हर संभव मदद करने की मांग की.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *