गेम खेलने की लत ने कालेज के छात्र को पहुंचा दिया हवालात

जोगिन्दरनगर: जोगिन्दरनगर उपमंडल के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र को गेम खेलने की ऐसी लत लगी कि उस चक्कर में उसको जेल की हवा खानी पड़ी। दरअसल छात्र ने गेम खेलने के चक्कर में 60 हजार रुपये लुटा दिए जिसकी भरपाई के लिए बीते दिनों एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये छीन लिए। वह घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत ने कॉलेज के एक छात्र को हवालात में पहुंचा दिया। वह स्वजन के 60,000 रुपये गेम खेलने के चक्कर में लुटा चुका है। स्वजन की खून पसीने की कमाई इस खेल में लुटा देने के बाद छात्र ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

कॉलेज का छात्र है युवक

विकास खंड चौंतड़ा के एक गांव से संबंध रखने वाला 20 वर्षीय युवक जोगिन्दरनगर कॉलेज का छात्र है। उसे मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत इस कदर लग गई कि उसने एक बुजुर्ग से 50,000 रुपये छीन लिए।

परिवार के एक सदस्य के 10,000 रुपये भी वह इस खेल में लुटा बैठा है। थाना जोगेंद्रनगर में दर्ज चोरी के एक मामले में गिरफ्तार उक्त युवक अब अपने सारे राज खोल रहा है।

बुजुर्ग से छीने थे 50 हजार रुपये

जोगिन्दरनगर उपमंडल के भराड़ू में बीते दिनों एक बुजुर्ग से 50,000 रुपये छीनने का मामला थाना जोगिन्दरनगर में दर्ज हुआ था। घटनास्थल पर पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब एक संदिग्ध युवक की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई।

पुलिस को भी इस मामले को सुलझाने में सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे जब सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पढ़ाई में होशियार है युवक

पढ़ाई में होशियार युवक ने पुलिस को बताया कि उसे मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत पड़ गई थी। उसने जब दादी से लिए 10,000 रुपये इस खेल में लुटाए तो इसकी भरपाई को लेकर वह तनाव में चला गया।

पैसे की भरपाई करने के लिए जब उसे कोई और रास्ता नहीं दिखा तो उसने बुजुर्ग के ही 50,000 रुपये चुरा लिए। छात्र को मंगलवार न्यायालय में पेश किया गया मामले की जांच कर रहे एएसआइ पंकज ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार छात्र से पूछताछ की जा रही है।

यह था मामला

सावधान ! बैंक से बुजुर्ग का पीछा कर रहा अज्ञात लड़का 50000 रूपये लेकर फरार

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *