आज के दिन हुआ था हिमाचल प्रदेश का गठन

आप सभी को हिमाचल दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!!

15 अप्रैल का दिन हिमाचल के इतिहास में अपना विशेष महत्व रखता है. इस दिन को हर वर्ष हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया था। इस बार देश में कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन की वजह से 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस सादे रूप में मनाया जा रहा है.

मिला था ‘ग’ श्रेणी का दर्जा

स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था। बाद में 25 जनवरी, 1950 को हिमाचल को “ग” श्रेणी का राज्य बनाया गया। उसके बाद 1 नवम्बर, 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया।

हिंदी,पहाड़ी और संस्कृत हैं भाषाएँ

हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषाएँ हिंदी और संस्कृत हैं। इसके अलावा कुल 12 जिलों के अनुसार पहाड़ी भाषा भी यहाँ बोली जाती है. वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।