गुगली पुल से गिरे व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत ढेलुहार गाँव के 42 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र श्री अनूप सिंह मंगलवार को अचानक गुगली खड्ड के पुल से नीचे गिर गए. घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से सुभाष को खड्ड से निकालकर  सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ थोड़ी देर उपचाराधीन रहने के बाद सुभाष चंद की मौत हो गई.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है. इस दुखद घटना से समस्त जोगिन्दरनगर में शोक लहर है.
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *