जोगिन्दरनगर क्षेत्र में दो अलग -अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर क्षेत्र में बुधवार को हादसों का दिन रहा। एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई जबकि कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

पहली घटना में उपमंडल के तहत सैंथल पंचायत की मच्छयाल खड्ड में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान संदीप कुमार (47), पुत्र रंजीत सिंह, निवासी गांव ढेलू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार अपने दोस्त विक्रम ठाकुर के साथ सुबह लगभग 11 बजे खड्ड में नहाने गया था। विक्रम ठाकुर ने बताया कि संदीप नहाने के लिए खड्ड में उतरा, जबकि वह खुद किनारे पर बैठा रहा क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था।

कुछ ही देर बाद संदीप खड्ड में डूबता नजर आया। इसके चलते विक्रम ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

लोगों ने संदीप को पानी से बाहर निकाला और 108 एम्बुलैंस में सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि मौत के कारणों की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

वहीँ दूसरी घटना में उपमंडल के तहत भराडू के समीप चनेहड़ में बुधवार दोपहर एक कार नाले में जा गिरी। बताते चलें कि हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

इनमें दादा-दादी और पोती शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोगिन्दरनगर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तीनों को ही चोटें अधिक आई हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार जोगिंद्रनगर से अपने घर बनारू की तरफ जा रहे थे, इसी बीच भराड़ू के पास चनेहड़ में हादसा पेश आ गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। घायलों की पहचान पूर्व सैनिक गोविंद राम, सीएचटी कमला देवी और निधि के रूप में हुई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *