दोस्तों को डूबने से बचाते हुए दिल्ली के युवा पर्यटक की मौत

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बुधवार को दोपहर बाद सैंथल पंचायत के तहत एक दुखद घटना सामने आई है। इस घटना में मच्छयाल खड्ड में अपने दोस्तों को बचाते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली के 28 वर्षीय युवा पर्यटक की मौत हो गई।

होम स्टे में रुके थे

जानकारी के अनुसार दिल्ली,सिक्किम और महाराष्ट्र से चार युवा बीड़ के चौगान में होम स्टे में रुके हुए थे। बुधवार दोपहर को सभी पर्यटक युवा सैंथल स्थित मच्छयाल खड्ड में नहाने पहुंचे। तभी सिक्किम की युवती और महाराष्ट्र का युवक खड्ड में नहाने उतर गए।

पर्यटक ने बचाने हेतु लगाई छलांग

इस दौरान युवक-युवती खड्ड में डूबने लगे। दोस्तों को डूबता देख 28 वर्षीय बलवंत ने खड्ड में छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक और युवती तो बच गए लेकिन बलवंत उर्फ़ बंटी पुत्र तीर्थ सिंह,हाउस नम्बर 48 गली नम्बर 37 कोसिब इन्क्लेव निकट बालाजी मंदिर,दिल्ली की डूबने से मौत हो गई।

डीएसपी ने कहा

उधर डीएसपी पद्धर दिनेश कुमार ने बताया कि युवक के साथियों के बयान दर्ज़ कर मामले में आगामी कार्यवाही ज़ारी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *