होम

चाकू के वार से दो लोग घायल,एक टीएमसी रैफर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत गलू के मेहरना गांव में एक समारोह में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने चाकू के वार से दो लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज़

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एक घायल व्यक्ति को प्राथमिक के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि दूसरे घायल को टांडा मेडिकल कालेज रैफर किया गया है।

रवि और धर्मेन्द्र की हुई बहसबाजी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को मेहरना गांव के राजेंद्र कुमार ने अपने पोते के मुंडन संस्कार समारोह के उपलक्ष्य में धाम का आयोजन किया था, जहां गांववासियों सहित रवि कुमार, प्यार चंद तथा धर्मेंद्र पुत्र अमी चंद गांव मिहाड़ा डाकघर दुल भी उनके निमंत्रण पर समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान रवि कुमार और धर्मेंद्र की आपस में बहसबाजी हो गई।

धर्मेन्द्र ने किए वार

जिस पर तैश में आकर धर्मेंद्र ने रवि कुमार पर तेज हथियार से वार कर दिया, जिससे उसे गर्दन पर गंभीर चोट आई। इस दौरान बीच बचाव की कोशिश कर रहे प्यार चंद पर भी आरोपी द्वारा तेज हथियार से हमला कर दिया गया।

जोगिन्दरनगर में दिया प्राथमिक उपचार

दोनों घायलों को तुरंत उपचार हेतु सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। रवि कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर किया गया है, जबकि प्यार चंद की हालत स्थिर बनी हुई है और सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

वहीं डीएसपी पद्धर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *