बाइक सवारों से 50 ग्राम चरस बरामद

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर पुलिस ने पिछले लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. इसी अभियान के दौरान पुलिस ने रविवार को 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

गुम्मा के पास लगाया था नाका

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट-मंडी एन.एच. पर घटासनी की ओर से आ रहे 2 युवकों को गुम्मा के पास चैकिंग के दौरान रोका गया. इसी दौरान बाइक सवार अमित कुमार (21) पुत्र जगदीश चंद गांव गदियाड़ा बैजनाथ व विवेक (25) पुत्र राम प्रकाश गांव अम्ब पठियार ज्वालामुखी के कब्जे से 50 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस टीम ने किया दोनों को गिरफ्तार

चरस बरामद होने के पश्चात दोनों युवकों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एस.एच.ओ. जोगिन्दरनगर संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *