जोगिन्दरनगर में धूमधाम से मनाया जा रहा शिवरात्रि पर्व

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत शिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीँ मंदिरों में हवन यज्ञ कार्यक्रम भी किया जा रहा है। क्षेत्र के मंदिरों में भक्तजन भजन कीर्तन के साथ भगवान शिव की अराधाना कर रहे हैं।

क्षेत्र के जोगिन्दरनगर,बाबा बालकरूपी,मच्छयाल,बरतो,तारापुर,जगैहड़ा,सालंग,बगला,त्रिवेणी,बनगुफा बनौण में स्थित शिव मंदिरों में भक्त जन शीष नवा रहे हैं। कई मंदिरों में भंडारों का आयोजन हो रहा है। वहीँ भोलेनाथ के जयकारों से क्षेत्र का शिव मंदिर गूँज उठे हैं।

वहीँ बल्ह पंचायत के तहत बरतो शिव मंदिर में भी हवन यज्ञ का आयोजन किया गया उसके पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। डलाणा गाँव के प्रताप सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने इस यज्ञ का आयोजन किया था। गाँव के भक्तों ने इस हवन यज्ञ में आहुति डाली।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *