नवरात्रों के चलते भक्तिमय हुआ जोगिन्दरनगर

जोगिन्दरनगर : माँ दुर्गा की पूजा का पर्व नवरात्रे जोगिन्दरनगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है. क्षेत्र के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. श्री दुर्गा अष्टमी और श्री रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में रविवार को भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

महामाई की महिमा का हुआ गुणगान

जोगिन्दरनगर के समस्त मंदिरों में महामाई की महिमा का गुणगान धूमधाम से हुआ. सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने इन जागरणों में भाग लिया तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीँ बनौण में बरतो स्थित शिव मंदिर में भी शनिवार की रात को राकेश रावत और मण्डली ने भक्तों को अपनी सुन्दर प्रस्तुति देकर खूब झूमाया.

दुर्गाष्टमी के अवसर पर हो रहे हवन

रविवार को जोगिन्दरनगर के समस्त मंदिरों में हवन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. माँ चतुर्भुजा मंदिर, जालपा मंदिर, बंडेरी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ है. हवन कार्यक्रमों के साथ साथ भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है. सभी भक्त माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.

पूर्णाहुति के साथ होगा समापन

रविवार को क्षेत्र में चल रहे नवरात्रों का पूर्णाहुति के साथ ही समापन हो जायेगा. नवरात्रों में सैंकड़ों की संख्या में हर मंदिर में अपना शीश नवाया तथा माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया.

“जय माता दी”

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *