जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी की परीक्षा का रविवार को सुंदरनगर के निजी एमएलएसएम कॉलेज में पेपर लीक हो गया। इस मामले में निजी स्कूल के एक शिक्षक समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मंडी के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में हड़कंप मच गया है।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब कर ली है। हालांकि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि यह एक ही कॉलेज का मामला है, ऐसे में परीक्षा रद्द नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नकल करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ स्थानीय परीक्षा अधीक्षक ने सुंदरनगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से प्रश्नों के जवाब बरामद किए। पूछताछ के बाद उसने अपने सहयोगी के बारे में बताया, जिसे बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभ्यर्थियों और कॉलेज स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस आशंका जता रही है कि मामले में और कई लोग शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें
- पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक: राजस्थान में आयकर विभाग का कर्मचारी है मास्टरमाइंड, पत्नी को बनाया जुर्म का साथी
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले की जांच कर रहा विशेष जांच दल इस मामले…
- जल्द ही घोषित होगा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द घोषित होने…
- अध्यापक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल तय
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) 24 जुलाई से 13 अगस्त तक…
- 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा का समय बदला
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा नवीं से जमा-2 कक्षा तक टर्म-1 परीक्षाओं…






























