महंगाई व बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा : विक्रमादित्य

मंडी उपचुनाव में महंगाई और बेरोजगारी ही सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन भाजपा इन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। जनता पर मंहगाई व युवाओं पर बेरोजगारी का बोझ थोप कर मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री खामोश हैं। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार वर्ष में मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए चार बड़े काम गिना दें, जो उन्होंने यहां के लोगों के लिए किए हैं।

मुख्यमंत्री को अब हार साफ दिखाई दे रही है और इसीलिए अब भाजपा लोगों को शराब व धनबल से प्रभावित करेगी, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। विक्रमादित्य ने कहा कि मंडी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है।

यहां से वीरभद्र सिंह, पंडित सुखराम, महेश्वर सिंह और प्रतिभा सिंह सांसद रही हंै। किसी ने भी नहीं कहा कि मंडी हमारी है। उन्होंने कहा कि जो महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आवाज उठाएगा, मंडी उसी की होगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो उम्मीदवारों के बीच न होकर कांग्रेस और मुख्यमंत्री जयराम के बीच हो गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अपने चुनाव क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने अब तक 36 कार्यक्रम कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सराज तक ही सीमित रह गए हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार छह महीने में ही जाने वाली है। प्रदेश का किसान, बागबान, कर्मचारी व आम आदमी इस सरकार से नाराज है। उपचुनावों में हार के बाद भाजपा की करारी हार विधानसभा चुनावों में होगी।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।