चीन के साथ लगती हिमाचल की सीमाएं सील

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि चीन के साथ लगती सीमाओं को सील कर दिया है। साथ ही लाहुल-स्पीति तथा किन्नौर जिला की सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया है। चीन के साथ वर्षों का विश्वास टूटा है। पिछले कुछ अरसे में दो बार चीनी हेलिकाप्टर भारत की सीमा में घुसा था, जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस झड़प में हिमाचल के जवान अंकुश ठाकुर की भी शहादत हुई है, जो हिमाचल के लिए दुखद समाचार है लेकिन उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.

टूटा विश्वास

चीन के साथ वर्षों का विश्वास टूटा है। पिछले कुछ अरसे में दो बार चीनी हेलिकाप्टर भारत की सीमा में घुसा था, जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस झड़प में हिमाचल के जवान अंकुश ठाकुर की भी शहादत हुई है, जो हिमाचल के लिए दुखद समाचार है।

अंकुश की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ

उन्होंने अंकुश की शहादत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि छोटी उमर में शहादत पाई है, लेकिन उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। देश के लिए बहुत बड़ा योगदान कम उम्र में दिया है इसे देश और प्रदेश सदा याद करेगा। उन्होंने परिवारजनों को इस दुख के समय पूरी सहानुभूति व्यक्त की और हर संभव सहायता करने को कहा।

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए पंजाब रेजीमेंट के सिपाही अंकुश ठाकुर की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।